Wednesday, 19 April 2017

गुमनामी की जिंदगी जी रहीं 44 साल की यह एक्ट्रेस, दूसरी बार बनीं दुल्हन

गुमनामी की जिंदगी जी रहीं 44 साल की यह एक्ट्रेस, दूसरी बार बनीं दुल्हन

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस सोनम (44) ने पुड्डुचेरी के डॉक्टर मुरली पोडुवल से दूसरी शादी कर ली है। हालांकि, सोनम की शादी कब और कहां हुई, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। बता दें, सोनम की पहली शादी फिल्ममेकर राजीव राय से 21 जनवरी, 1991 को हुई थी। लगभग 25 साल साथ रहने के बाद जोड़ी का तलाक अगस्त 2016 में हुआ था। पिछले 26 सालों से वे गुमनामी की जिंदगी जी रही थीं सोनम...
'आखिरी अदालत' और 'त्रिदेव' जैसी फिल्मों में नजर आईं सोनम ने शादी के बाद फिल्में छोड़ दी थी। पिछले 26 सालों से वे गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। राजीव से शादी करने के बाद सोनम ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था। बता दें, राजीव ने गुप्त (1994) जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई। लगभग इसी वक्त राजीव अंडरवर्ल्ड के टारगेट में आए। उनके ही ऑफिस के सामने उनपर अटैक हुआ था। ऐसा होने पर जोड़ी ने इंडिया छोड़ विदेश में सेटल होने का फैसला लिया था। ये पहले लॉस एंजिलिस फिर स्विट्जरलैंड और फिर कुछ सालों पहले मुंबई लौटे। हालांकि, 2001 से वे अलग रह रहे हैं।

इन फिल्मों में किए काम

सोनम ने अपने करियर की शुरुआत 1987 में आई फिल्म 'सम्राट' से की थी। 1987-1994 के बीच उन्होंने विजय (1988), आखिरी अदालत (1988), आखिरी गुलाम (1989), त्रिदेव (1989), मिट्ठी और सोना (1989), गोला बारूद (1989), चोर पे मोर (1990), क्रोध (1990), अजूबा (1991), विश्वात्मा (1992) जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म इंसानियत 1994 में रिलीज हुई थी। तब से अब तक वे फिल्मी पर्दे से दूर हैं।
सोनम की जिनती 90's की बोल्ड एक्ट्रेस में होती है। 1988 में आई 'विजय' में उन्होंने बिकिनी सीन्स दिए थे। फिल्म में उनकी जोड़ी ऋषि कपूर के साथ जमी थी। इसके अलावा वे जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म 'आखिरी अदालत' में भी बोल्ड सीन्स दे चुकी हैं।

त्रिदेव' के सेट पर हुआ था प्यार...

कहा जाता है कि राजीव और सोनम फिल्म त्रिदेव (1989) की मेकिंग के दौरान करीब आए थे। तीन साल बाद 21 जनवरी, 1991 को जोड़ी ने शादी की थी। करियर के पीक पर सोनम ने डायरेक्टर राजीव का हाथ थामा। जोड़ी का बेटा गौरव 24 साल का है।

No comments:

Post a Comment

गर्लफ्रेंड से हुई Kiss की डिमांड तो भड़का Ex-'बिग बॉस' विनर, दिया यह जवाब

गर्लफ्रेंड से हुई Kiss की डिमांड तो भड़का Ex-'बिग बॉस' विनर, दिया यह जवाब  'बिग बॉस 9' के विनर रहे प्रिं...